ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

नोएडा की डॉक्टर ने भी काटे अपने बाल सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

नोएडा: बाल काटकर विरोध करती डाक्टर अनुपमाईरान में हिजाब के विरोध में पुलिस हिरासत में 22 वर्षीय कुर्दिश महिला माहसा अमीनी की मौत के विरोध में वहां बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन अब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से इसको समर्थन मिल रहा है। नोएडा सेक्टर-15 ए निवासी डॉ. अनुपमा भारद्वाज ने भी इसके समर्थन में अपना वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर साझा किया है।इस वीडियो में डॉ. अनुपमा भारद्वाज अपने बालों को काटती हुई दिख रही हैं। डॉ. अनुपमा ने कहा कि 21वीं सदी में इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। हर किसी को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। यह महिलाओं के मामलों में गंभीरता से बात करने का समय है। भारत में भी महिलाओं के सामने अनेक समस्याएं हैं। इन पर खुलकर बात करने का समय है। यह किसी धर्म विशेष की नहीं बल्कि सभी आम महिलाओं की बात है।कुर्दिश महिला माहसा अमीनीउन्होंने कहा कि इस घटना ने ईरान में विरोध का तूफान खड़ा कर दिया बाद में जो वहां विरोध प्रदर्शन हुए उसमें भी कई लोग मारे गए। महिलाओं ने अपने बाल काट के अपना विरोध जताया। कई देशों की महिलाओं ने इस प्रकार से अपने बाल काट कर अपना विरोध जताया। इस पूरे घटनाक्रम ने मुझे अंदर तक हिला दिया।मैंने अपने आप को बहुत बेबस महसूस किया, क्यों किसी भी औरत को लोग हुक्म देते हैं। हम क्यों नहीं महिलाओं को एक स्वतंत्र सोच दे देते हैं। मैं भी अपना विरोध प्रकट करने के लिए अपने बाल काटे। जागरूकता के लिए उस वीडियो को मैंने सोशल मीडिया पर अपलोड किया। लोगों में महिलाओं के मुद्दों को लेकर जागरूकता का अभाव है। उन्होंने कहा कि मैं माहसा अमीनी के समर्थन के साथ हर उस सोच के खिलाफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं, जो महिला के अधिकारों को दबाने के लिए आतुर रहती है। कभी धर्म तो कभी जाति के नाम पर महिलाओं का शोषण होता है। महिलाओं को भी अपने मन से जीने का अधिकार है। कोई दूसरा व्यक्ति उनका रहन-सहन नहीं तय कर सकता।सोशल मीडिया पर ये वीडियो अपलोड होते ही उनके पास सैकड़ों कमेंट और लोगों के एसएमएस व फोन आने शुरू हो गए। लोग उनसे पूछ रहे है कि आपने ऐसा क्यों किया। हालांकि उन्होंने ये पोस्ट लोगों में जागरूकता लाने के लिए डाला है।

Related Articles

Back to top button