ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

सलमान खान के जीजा की कार का एक्सीडेंट… सिर और दाएं पैर में चोटें आयी

मुंबई: फिल्म स्टार सलमान खान के जीजा और बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा की कार मुंबई के खार इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी । पुलिस ने सोमवार को बताया कि नशे की हालत में कार चला रहे एक व्यक्ति ने शर्मा की कार में टक्कर मारी। शनिवार को हुई इस दुर्घटना के वक्त शर्मा कार में नहीं थे। उस वक्त केवल उनका 31 वर्षीय चालक कार में सवार था और वह हादसे में घायल हो गया है तथा कार क्षतिग्रस्त हो गयी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा का कार चालक खार जिमखाना के समीप रोड नंबर 16 से बांद्रा की ओर जा रहा था तभी ‘प्रवेश निषिद्ध’ क्षेत्र से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य कार ने अभिनेता की कार को सामने से टक्कर मारी। उन्होंने बताया कि आरोपी कार चालक परविंदरजीत सिंह (35) कथित तौर पर नशे की हालत में था और उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

 उन्होंने बताया कि शर्मा के चालक अरमान मेहंदी हसन खान को सिर और दाएं पैर में चोटें आयी हैं। पुलिस ने बताया कि हसन खान की शिकायत पर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और धारा 337 (दूसरे लोगों की निजी सुरक्षा या जान खतरे में डालना) तथा मोटर वाहन कानून के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आयुष शर्मा को 2018 में आयी फिल्म ‘लवयात्री’ के लिए पहचाना जाता है। उन्हें आखिरी बार 2021 में आयी फिल्म ‘‘अंतिम” में सलमान खान के साथ देखा गया था।

Related Articles

Back to top button