ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सेवा सदन में प्रिंट मीडिया में लेखन कौशल पर एक कार्यशाला आयोजित की गई

भोपाल: आर्चडायसीज ऑफ़ भोपाल के नवदीप कम्युनिकेशंस ने  सिगनिस इंडिया के सहयोग से सेवा सदन, तुलसी नगर, भोपाल में प्रिंट मीडिया में रचनात्मक लेखन कौशल पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। फादर मारिया स्टीफन, पीआरओ और आयोजक ने प्रतिभागियों और  प्रशिक्षकों  का स्वागत करते हुए कहा, ” इस प्रकार की  कार्यशाला उन सभी के लिए उपयोगी है जो पत्रकारिता, रचनात्मक लेखन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, साथ ही साथ जो लोग अपने व्यक्तिगत विकास के लिए लेखन कौशल में सुधार चाहते हैं।  पहले दिन  डा. अम्बेडकर नगर से आये  सुमित धनराज ने क्रिएटिव हेडिंग कंपोजिशन को संभाला,  जिसमे रिपोर्ट लेखन, लेख और फीचर लेखन के बारे में बताया गया  । दूसरे दिन के सत्र को इंदौर की सिस्टर गंगा रावत एसएसपी ने संभाला  जिसमे उन्होंने साक्षात्कार के लिए लेखन शैली और एक संपादक के गुण के बारे में बताया ।  सबसे कम उम्र की प्रतिभागियों में से एक  शलोही सरकार ने इस कार्यशाला के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “सत्र मेरे लिए बहुत जानकारीपूर्ण और उपयोगी  रहा “। एक अन्य प्रतिभागी बीजू एंटनी एक पेशेवर ने कहा, “सत्रों में गहराई, विश्लेषण, लेखन कौशल और आज के परिदृश्य में प्रासंगिक शामिल हैं”। कार्यशाला के अंत में सेंट मैरी स्कूल, तुलसी नगर की प्रिंसिपल सिस्टर मारिया जगताप द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और सुमित खलखो द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यशाला में समन्वयक की भूमिका फादर अल्फ्रेड डिसूजा, संजना, सोनिया और सुनील ने निभाई।

Related Articles

Back to top button