ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कुत्तों का आतंक जारी, अज्ञात लाश को आवारा कुत्तों ने नोचा, सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई कर मामला किया दर्ज

बैतूल। बैतूल जिले में एक वृद्ध का शव जली हुई अवस्था में मिलने और शव को आवारा कुत्तों के द्वारा नोच कर ले जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना मुख्यालय के जिला न्यालय के सामने की है जहां एक वृद्ध का शव जली हुई अवस्था में आस-पास के दुकानदारों की नजर आया जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद 100 डायल और कोतवाली प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्राथमिक पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की आखिर बुजुर्ग की मौत किस वजह से हुई थी।

वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी आशीष पवार का कहना है कि पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात लोगों के द्वारा कोर्ट के सामने अज्ञात डेड बॉडी जली हुई हालत में होने की सूचना दी गई थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली की मृतक अक्सर यही पर घुमा करता था कुछ लोग इसे अर्ध विक्षित भी बता रहे हैं।

जांच के दौरान पता चला कि मृतक के  पास काफी मात्रा में पोलिथीन, कपड़े और बोटल थे और उसने पॉलिथीन ओढ़कर सोया हुथा। जिसके आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि कल रात को किसी कारण से आग लगाई होगी। फिलहाल बॉडी का पंचनामा करके बॉडी को पीएम के लिए भेजा गया है। जिसमें पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

Related Articles

Back to top button