ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

तंगी दूर करने के लिए महानंदी नवमी पर ये काम, मां लक्ष्मी देंगी आशीर्वाद

इंदौर। हिंदू धर्म में महानंदा नवमी तिथि को बहुत माना जाता है। यह अगहन मास में शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। यह माना जाता है कि इस दिन से तीन रात तक एक विशेष पूजा होती है। उसमें अगर कोई भी देवी को पूजता है तो अश्वमेघ यज्ञ के समान लाभ मिलता है। इस दिन पूजा करने से देवी लक्ष्मी भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा कर देती हैं। महानंदा नवमी 21 दिसंबर 2023 दिन बुधवार को पड़ने वाली है।

महानंदा नवमी पर करें ये काम

धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन जो भी देवी की पूजा करता है, वह मृत्यु के बाद विष्णु लोक में जाता है। इस दिन कुंवारी कन्याओं का पूजन करना चाहिए। उनका आशीर्वाद लेने से बहुत लाभ मिलता है। इस दिन कन्या भोज कराएं और उनको दक्षिणा दें।

धन का होगा लाभ

महानंदा नवमी पर घर की साफ-सफाई कर दें। उसके बाद कूड़ा-कचरे को घर से बाहर निकाल दें। घर में उस दिन किसी भी तरह का कचरा नहीं होना चाहिए, जिससे मां लक्ष्मी का आगमन हो सके। उसके बाद नहा लें और साफ कपड़ों को पहन लें। लकड़ी के पटे पर लाल कपड़ो को बिछाकर उस पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति को रख दें। उसके बाद सभी लोग बैठकर विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें। मां लक्ष्मी को कुमकुम, अक्षत, हल्दी मेहंदी चढ़ाकर और घी का दीपक जलाकर मंत्रों का जाप करें। इस पूजा करने से आपको धन का लाभ होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button