ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल भाव के साथ संयुक्त चेतना सम्मेलन शुरू

उज्जैन। कालिदास संस्कृत अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में शुक्रवार को सर्वे भवंतु सुखिन: के मूल भाव के साथ तीन दिवसीय संयुक्त चेतना सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में साध्वी भगवती सरस्वती ने 21 देशों की नदियों का जल एकत्र किया।

इस जल से भगवान महाकाल व मोक्षदायिनी मां शिप्रा का अभिषेक किया जाएगा। आध्यात्मिकता व समग्र विकास के लिए कैसे जीवन में चेतना का संचार करें जैसे मुद्दों पर मंथन के लिए विश्व के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। दोपहर दो बजे उद्घाटन संत्र के बाद वक्ताओं ने आध्यात्मिक लोकतंत्र से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

व्याख्यान के बाद प्रश्नोत्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत श्रोताओं ने वक्ता से प्रश्न पूछे, जिनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। शाम को सम्मेलन स्थल पर अमेरिका की श्रेया व डा. विक्रांत शाह की चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

इस चित्र प्रदर्शनी में आठ अन्य जाने-माने चित्रकारों के भी चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। सुधीजन अगले दो दिन सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button