ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
धार्मिक

Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन इन बातों का रखें ध्यान, वरना कष्टों से घिर जाएगा जीवन

इंदौर। सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा 26 दिसंबर 2023 को पड़ रही है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन पूजा और व्रत करने का विधान है। इस पूर्णिमा को अगहन पूर्णिमा, मोक्षदायिनी पूर्णिमा और बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपनी सभी कलाओं से पूर्ण रहता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की भी विधिपूर्वक पूजा की जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को करना अशुभ माना जाता है। इनके कारण व्यक्ति को कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। आइए, जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन न करें ये काम

  • यदि आप मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत करते हैं, तो उस दिन केवल फलाहार का ही सेवन करें। प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन सुबह देर तक न सोएं। पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान आदि से निवृत्त होकर, भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • इस दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।
  • भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना अपशकुन माना जाता है।
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन बाल और नाखून न काटना अशुभ होता है।
  • इस दिन आपको अपने जीवनसाथी से झगड़ा नहीं करना चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा महत्व

माना जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर स्नान, पूजा और दान करने से शुभ फल मिलते हैं। साथ ही जीवन कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर में सुख और शांति आती है। भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button