ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

अमेरिका 2024 के लिए H-1B वीजा लिमिट पूरी, जाने भारतीय आवेदकों के लिए इसका क्या है मतलब

अमेरिका को वित्त वर्ष 2024 के लिए एच-1बी विदेशी कार्य वीजा के वास्ते पर्याप्त याचिकाएं प्राप्त हुई हैं। एक संघीय एजेंसी ने यह घोषणा की। एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है जिनके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं। अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने वीरवार को एक बयान में कहा कि उसे वित्त वर्ष 2024 के लिए कांग्रेस द्वारा निर्धारित 65,000 एच-1बी वीजा की नियमित सीमा और 20,000 एच-1बी वीजा यूएस एडवांस्ड डिग्री छूट, जिसे ‘मास्टर कैप’ के रूप में जाना जाता है, तक पहुंचने के लिए आवश्यक याचिकाएं पर्याप्त संख्या में प्राप्त हो गई हैं। अमेरिका की संघीय सरकार का वित्त वर्ष एक अक्टूबर से 30 सितंबर तक रहता है।

Related Articles

Back to top button