ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
लाइफ स्टाइल

बनाएं मूंग दाल की खीर आसान रेसिपी के साथ

मूंग दाल का हलवा तो आपने कई बार खाया होगा। साथ ही मूंग दाल की बनीं मिठाई भी बहुत लोगों को पसंद होती है। लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं। मूंग दाल से बनीं खीर, जिसे खाने के बाद आप बार-बार इसे खाने की डिमांड करेंगे। मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है। तो इसकी बनी खीर भी स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत से भरपूर होगी।
सामग्रीआधा कप चावल, छोटा चम्मच इलायची पाउडर, दो चम्मच घी, पानी, किशमिश, एक चौथाई कप मूंग की दाल, दो कप दूध, आधा कप गुड़, केसर के रेशे, काजू।
विधिमूंग की दाल बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमे काजू और बादाम डालकर भून लें। जब ये भुन जाए तो गैस बंद कर दें और किशमिश डाल दें। अब इन सारे ड्राई फ्रूट्स को प्लेट में निकालकर रख लें। एक बार फिर से पैन को गर्म करें और उसमे मूंग की दाल को सुनहरा होने तक भूनें। जब मूंग की दाल सुनहरी हो जाए तो इसे निकालकर चावल को भून लें।
जब दाल और चावल अच्छी तरह भुनकर पक जाएं तो इन्हें प्लेट में निकालकर रख लें। अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो दाल और चावल डालकर गुड़ डाल दें। जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए तो इसमे इलायची पाउडर डाल दें। साथ में केसर के रेशे डालें। सब चीजों को अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाने दें। फिर इसमे काजू और बादाम डाल दें। सबसे आखिर में ठंडा दूध मिलाएं। बस तैयार है स्वादिष्ट मूंग की दाल की खीर, जो सेहतमंद भी है। इसे आप चाहे तो ठंडा करके सर्व करें।

Related Articles

Back to top button