ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

अनुराधा नक्षत्र में 28 दिसंबर को शुक्र का होगा प्रवेश, साल 2024 में इन 3 राशिवालों की होने वाली है चांदी

इंदौर।  कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने पर व्यक्ति सुखी और विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करता है। शुक्र धन, समृद्धि और आकर्षण का दाता है। अशुभ शुक्र जातक को संघर्ष और अभाव का जीवन देता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का भी शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। 28 दिसंबर को शुक्र अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र 17 फरवरी 2024 तक इस नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। इसके बाद अभिजीत नक्षत्र में जाएंगे। इस दौरान शुक्र देव की कृपा से कुछ राशियों पर मेहरबान रहेंगे।

वृष राशि

शुक्र अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेगा और 7वें घर में रहेगा। यह भाव विवाह, पार्टनर और व्यवसाय के लिए जाना जाता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कर्क राशि

अनुराधा नक्षत्र में शुक्र के गोचर से कर्क राशि वालों की लव लाइफ में सुधार आएगा। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह राशि

शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों के जीवन में राहत लेकर आएगा। पुरानी परेशानियां दूर होंगी। आपको प्रियजनों के साथ बहुत अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर के लिए समय अच्छा है। नया घर, वाहन या विलासितापूर्ण वस्तु खरीद सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button