ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

नई सरकार देगी राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का उपहार, जल्द ही मिल सकती है सौगात।

भोपाल। प्रदेश के कर्मचारियों को नई सरकार महंगाई भत्ते में वृद्धि का उपहार देगी। सात लाख नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाया जाना है। वित्त विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है। नई सरकार में कर्मचारियों के संबंध में यह पहला आदेश निकाला जाएगा। अभी कर्मचारियों को 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार जुलाई 2023 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा चुकी है। आचार संहिता के चलते अटकी थी वृद्धि सामान्य प्रशासन विभाग ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के समय वित्त विभाग का महंगाई भत्ता बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव अनुमति के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजा था। तब आयोग ने मतदान को देखते हुए इस पर सहमति नहीं दी थी। मतदान होने के बाद विभाग ने फिर प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा था, लेकिन उसे आगे नहीं भेजा गया। सूत्रों का कहना है कि अब इस प्रस्ताव पर निर्णय नई सरकार द्वारा लिया जाएगा। वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि महंगाई भत्ता कब से देना है, इस संबंध में निर्णय कैबिनेट द्वारा ही लिया जाएगा। हमें जैसे निर्देश मिलेंगे, उसके अनुरूप आगामी कार्रवाई की जाएगी। पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि पेंशनरों की महंगाई राहत में वृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की सहमति के लिए पत्र भेजा जाएगा। राज्य पुनर्गठन अधिनियम में पेंशनरों से जुड़े मामलों में निर्णय लेने के लिए दोनों राज्यों के बीच सहमति अनिवार्य है। उधर, मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता अब समाप्त हो चुकी है। महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ एरियर देने के संबंध में जल्द निर्णय लिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button