ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

अनुराधा नक्षत्र में 28 दिसंबर को शुक्र का होगा प्रवेश, साल 2024 में इन 3 राशिवालों की होने वाली है चांदी

इंदौर। Shukra Gochar 2024: कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होने पर व्यक्ति सुखी और विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करता है। शुक्र धन, समृद्धि और आकर्षण का दाता है। अशुभ शुक्र जातक को संघर्ष और अभाव का जीवन देता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का भी शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। 28 दिसंबर को शुक्र अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र 17 फरवरी 2024 तक इस नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। इसके बाद अभिजीत नक्षत्र में जाएंगे। इस दौरान शुक्र देव की कृपा से कुछ राशियों पर मेहरबान रहेंगे।

वृष राशि

शुक्र अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेगा और 7वें घर में रहेगा। यह भाव विवाह, पार्टनर और व्यवसाय के लिए जाना जाता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन की परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

कर्क राशि

अनुराधा नक्षत्र में शुक्र के गोचर से कर्क राशि वालों की लव लाइफ में सुधार आएगा। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह राशि

शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों के जीवन में राहत लेकर आएगा। पुरानी परेशानियां दूर होंगी। आपको प्रियजनों के साथ बहुत अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। करियर के लिए समय अच्छा है। नया घर, वाहन या विलासितापूर्ण वस्तु खरीद सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button