ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर ने सांसद के बाद मंत्री पद से भी दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बरकरार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच मध्य प्रदेश के दो दिग्गज नेताओं ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि प्रहलाद पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। प्रहलाद पटेल ने नरसिंहपुर सीट से चुनाव जीता है और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर आए हैं।

दोनों ही दिग्गज नेताओं के इस्तीफे के बाद केंद्रीय नेतृत्व उन्हें क्या जिम्मेदारी देता है। इसका फिलहाल पता नहीं चला है। बुधवार को दोनों नेताओं ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था इसके बाद अब मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया है।

मध्य प्रदेश में सीएम के फेस को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। लेकिन सियासी गलियारों में हलचल तेज है ऐसे में नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा के बाद दोनों ही नेता सीएम की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं। फिलहाल मध्य प्रदेश में सीएम फेस को लेकर बैठकों का दौर जारी है।

Related Articles

Back to top button