ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राज्य

मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चलने से मचा हड़कंप

सेक्टर-45 बुड़ैल स्थित ज्वाला जी मंदिर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार दोपहर अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। यह गोली पटियाला के एक वकील दविंदर की लाइसेंसी पिस्टल से गलती से चली है।

बाद में दी गई जमानत

सूचना पाकर पहुंची बुड़ैल चौकी और सेक्टर-34 थाना पुलिस ने जांच के बाद दविंदर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती धारा में केस दर्ज होने के कारण बाद में उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।

फर्श पर पिस्टल गिरने का कारण चली गोली

जानकारी के अनुसार बुड़ैल के ज्वाला जी मंदिर में मंगलवार को स्वर्गीय जगदगुरु पंचानंद गिरी महाराज को समाधि दी जा रही थी। इसी दौरान जूना अखाड़ा के हरी गिरी महाराज वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भीड़ होने पर लोगों को अपनी-अपनी जगह पर बैठने का आग्रह किया।

तभी वहां मौजूद दविंदर का लाइसेंसी पिस्टल फर्श पर गिरा और एक गोली चल गई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं और सीधा खिड़की के शीशे पर जाकर लगी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी गई।

Related Articles

Back to top button