ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाया तो मेंदोला ने दिया यह जवाब

इंदौर। चुनाव खत्म हो चुके हैं, लेकिन एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नेताओं का मुकाबला जारी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक्स पर लिखा कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है तो भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह इस तरह के मुद्दे उठाकर भाजपा की मदद करते हैं। कांग्रेस को भटका देते हैं। कांग्रेस हार के कारण की समीक्षा नहीं कर पाती और उनके मुद्दों में उलझ जाती है। सर आपका फिर से आभार।

Any Machine with a Chip can be hacked. I have opposed voting by EVM since 2003. Can we allow our Indian Democracy to be controlled by Professional Hackers! This is the Fundamental Question which all Political Parties have to address to. Hon ECI and Hon Supreme Court would you… https://t.co/8dnBNJjVTQ

— digvijaya singh (@digvijaya_28) December 5, 2023

मतगणना वाले दिन सुबह 9 बजे मेंदोला ने एक्स पर लिखा था कि दिग्विजय सिंह, कमल नाथ ने कल रात में ही ईवीएम पर बयान लिख लिया है। अब वे उसे जारी कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह ने उस दिन तो नहीं, लेकिन मंगलवार को ईवीएम पर दो-तीन ट्वीट कर दिए। उनके ट्वीट करते ही मेंदोला ने लिखा- ये देखिए। मैंने कहा था ना। आदरणीय चुनाव के नतीजों से वाकिफ थे। 2 दिसंबर की रात में ही उन्होंने ईवीएम पर ये ट्वीट ड्राफ्ट करके रख लिया था। मैंने तीन तारीख की सुबह ट्वीट कर दिया, इसलिए उन्होंने उस दिन ईवीएण पर ठीकरा नहीं फोड़ा, पर आज फोड़ दिया।

अब सब कांग्रेस कूद पड़ेंगे

इसके बाद मेंदोला ने लिखा कि चुनाव आयोग ने वर्ष 2017 में हर पार्टी को ईवीएम हैकिंग की चुनौती दी, तब कांग्रेस ने इसे ठुकरा दिया था। अब दिग्विजय सिंह ने यह मुद्दा उठा दिया। सारे कांग्रेसी इस पर कूद पड़ेंगे। कोई ये नहीं पूछेगा कि खुद उन्होंने चुनाव में कितनी सभाएं कीं। हार के क्या कारण थे।

Related Articles

Back to top button