ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कटनी में घर में सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने डसा, उपचार से पहले ही दोनों की मौत

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के परसेल गांव में एक अजीबो गरीब घटना हो गई। यहां के एक घर में सो रहे दो सगे भाइयों को सांप ने काट लिया। जब तक स्वजन उनको अस्पताल लेकर जाते दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार परसेल निवासी रुस्तम कोल का बेटा रामू उर्फ रामा कोल (16 वर्ष) और कृष्णा कोल (11 वर्ष) के साथ कमरे में सो रहा था। अचानक दोनों भाइयों के चीखने की आवाज आई। उनका कहना रहा कि उनको किसी जहरीले सर्प ने डस लिया है।

दो दिन पहले ही घर में दिखा था सांप

भाईयों की आवाज सुनकर परिवार के लोग उनके कमरे की ओर दौड़े। दोनों की बात सुनने के बाद स्वजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले कर पहुंचे। जहां कुछ मिनट अंतराल में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। एक साथ दो सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम छा गया। लोगों ने इसी सूचना पुलिस को दी। जिसने मौके पर पहुंचकर पंचनाम कार्रवाई कर दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया। मृतकों के स्वजनों का कहना है कि दो दिन पहले ही घर में सांप देखने को मिला था, लेकिन उसे भगाया जा पाता इससे पहले ही वो गायब हो गया था।

Related Articles

Back to top button