ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

साल के आखिरी दिन मेष राशि में मार्गी होंगे गुरु, मीन राशि वाले जरूर करें ये उपाय

इंदौर। सभी नौ ग्रहों में बृहस्पति को एक प्रभावशाली ग्रह माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं या मार्गी होते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी होंगे। ऐसे में सभी राशियों पर इसका असर होगा।

भाग्य का निर्धारण करते हैं बृहस्पति

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, बृहस्पति ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है और यह व्यक्ति के भाग्य का निर्धारण करते हैं। इसके अलावा बृहस्पति ग्रह को स्वभाव में उग्रता, दया आदि गुणों के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। यदि किसी व्यक्ति को धमनियों, पैरों और वसा आदि से संबंधित कोई रोग होता है तो इसको प्रभावित करने के लिए बृहस्पति देव ही महत्वपूर्ण कारक होते हैं। ज्योतिष के मुताबिक, बृहस्पति को कुंडली में संतान के कारक ग्रह माना जाता है। इसके अलावा बृहस्पति देव मीन और धनु राशि के स्वामी भी हैं।

मीन राशि वालों पर प्रभाव

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, मीन राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्रह 10 वें भाव और लग्न भाव के स्वामी हैं। मीन राशि वालों के लिए बृहस्पति देव दूसरे भाव में मार्गी हो रहे हैं। इससे मीन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा। पेशेवर जीवन में आ रही परेशानियां दूर होगी। आर्थिक लाभ होगा। नई नौकरी लग सकती है। पार्टनर के कारण संपत्ति में लाभ हो सकता है। मीन राशि वालों को बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के कपड़े ज्यादा पहनना चाहिए। जेब में पीले रंग का रुमाल भी रख सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button