ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
हरियाणा

बोले- मैं चाहता हूं भव्य ही लड़े चुनाव, मैं लड़ना नहीं चाहता, BJP कर रही मंथन, CM भी मौजूद

चंडीगढ़: मीटिंग में सीएम मनोहर लाल मौजूद।आदमपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं चाहता हूं भव्य चुनाव लड़े, मैं लड़ना नहीं चाहता। कुलदीप का यह बयान तब आया है जब पंचकूला में BJP आदमपुर और पंचायत चुनावों को लेकर मंथन कर रही है। पार्टी मीटिंग में CM मनोहर लाल के साथ स्टेट इंचार्ज और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब मौजूद हैं।मीटिंग में ये पदाधिकारी मौजूदमीटिंग में BJP के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पंचायतों के जिला चुनाव प्रभारी मौजूद हैं। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ कर रहे हैं। चुनावों पर चर्चा के साथ ही मीटिंग में सेवा पखवाड़े में किए गए कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जा रही है। आने वाले दिनों के कार्यक्रमों की भी मीटिंग में योजना बन रही है।मीटिंग से पूर्व मां सरस्वती का पूजन करते सीएम मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़।कृषि मंत्री बने इलेक्शन इंचार्जप्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कृषि मंत्री जेपी दलाल को इलेक्शन इंचार्ज नियुक्त किया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद कृष्ण पंवार और प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को भी जिम्मेदारी दी गई है।कल कांग्रेस-AAP की बैठकआदमपुर उपचुनाव को लेकर 7 अक्टूबर की सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने बताया कि बैठक में उनके अलावा पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सभी कार्यकारी अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पीसीसी डेलीगेट, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशंस के अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ प्रमुख व पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। बैठक में आदमपुर उपचुनाव को लेकर सभी की जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button