ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

Mp Election 2023 Results : महाकोशल और विंध्य में समीकरण फेल, कहीं विजयश्री

जबलपुर। विधानसभा चुनाव में निवास से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सतना से सांसद गणेश सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जीत गए हैं। वहीं जबलपुर पश्चिम विधानसभा से सांसद राकेश सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की है। गाडरवारा से नर्मदापुरम सांसद राव उदय प्रताप सिंह और सीधी से सांसद रीति पाठक को भी जीत मिली है। प्रदेश की हाट सीटों में एक जबलपुर पश्चिम के विधायक और कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत को राकेश सिंह ने बड़े अंतर से पराजित किया। भाजपा ने इस सीट पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कुछ माह पहले की थी।

शुरू से पीछे रहे कुलस्ते

मंडला जिले की निवास विधानसभा से मैदान में उतारे गए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार चुके हैं। कांग्रेसी प्रत्याशी चैन सिंह वरकड़े ने उन्हें 9,723 वोटों से हरा दिया है। फग्गन सिंह कुलस्ते पहले ही राउंड से चैन सिंह वरकड़े से पीछे चल रहे थे। निवास की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को नकारते हुए कांग्रेस के वरकड़े को चुना। लंबे चौड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला यह विधानसभा क्षेत्र वनों से घिरा है। एसटी कोटे से आरक्षित इस सीट पर आदिवासी मतदाता अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन नगरी क्षेत्र के ब्राह्मण बाहुल्य मतदाता भी प्रत्याशी की जीत हार में अपना योगदान देते हैं।

रीति पाठक की आसान जीत

सीधी जिले की सीधी विधानसभा सीट से भाजपा सांसद रीती पाठक ने आसान जीत दर्ज की है। पेशाब कांड के बाद चर्चा में आई सीधी विधानसभा सीट से भाजपा ने सांसद रीति पाठक को चुनाव मैदान में उतारा था। टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में डटे रहे। उन्हें ढाई हजार से भी कम वोट मिले। रीति पाठक ने 26 हजार से अधिक मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज कर सीधी की भाजपा की परंपरागत सीट को बरकरार रखा। वे सीधी लोकसभा सीट से लगातार दो बार से सांसद हैं। इससे पहले वे जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

केंद्रीय मंत्रियों का रहा अपनी सीट के साथ आस-पास भी प्रभाव

महाकोशल और विंध्य अंचल से दो केंद्रीय मंत्रियों सहित छह सांसदों को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था जिनमें से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सतना सांसद की पराजय हुई लेकिन बाकी सांसदों ने अपनी सीट में जीत हासिल करने के साथ-साथ अपने अंचल की अन्य सीटों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने भूमिका निभाई। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गृह जिले नरसिंहपुर जिले की चारों विधानसभा सीट भाजपा के खाते में गई हैं।

पहली बार प्रहलाद पटेल खुद नरसिंहपुर विधानसभा से जीते हैं

पहली बार प्रहलाद पटेल खुद नरसिंहपुर विधानसभा से जीते हैं। उनकी मौजूदी और प्रचार-प्रसार के कारण कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली गोटेगांव और तेंदूखेड़ा में भाजपा की जीत निश्चित हुई। प्रहलाद पटेल भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल रहे और उन्होंने प्रदेश की कई सीटों पर अपना प्रभाव छोड़ा। जबलपुर सांसद राकेश सिंह का प्रभाव जबलपुर की सात सीटों पर दिखा भाजपा ने नगर की तीन सीटें कांग्रेस से छीन ली हैं।

विंध्य विधानसभा चुनाव 2023

  • कुल सीट -30
  • भाजपा- 26
  • कांग्रेस- 04

महाकोशल चुनाव परिणाम 2023

  • कुल सीट- 38
  • भाजपा-21
  • कांग्रेस-17

Related Articles

Back to top button