ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

ओवरटेक करने के प्रयास में कंटेनर से टकराई जीप, 11 मजदूर घायल

बुरहानपुर। किलर हाइवे के नाम से कुख्यात इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे की सड़क शुक्रवार सुबह फिर मजदूरों के खून से लाल हो गई। सुबह करीब नौ बजे शहर से लगे झिरी गांव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में मजदूरों से भरी तूफान जीप सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा कर सड़क किनारे पलट गई।

इस जीप में सुक्ता गांव के 17 मजदूर सवार थे। वे मजदूरी के लिए बुरहानपुर आ रहे थे। इनमें से 11 मजदूरों को चोट आई है। दुर्घटना के बाद उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ को गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में मजदूरों के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। उल्लेखनीय है कि नेशनल हाइवे के इस स्थान में अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। बावजूद इसके अब तक इन्हें रोकने के लिए एनएचएआइ विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

ये मजदूर हुए घायल

दुर्घटना में जो मजदूर घायल हुए हैं, उनमें शरीफ पुत्र सईद, मुकेश पुत्र टुकडु, रूपेश पुत्र टुकडु, चुन्नीलाल पुत्र धन्नालाल, जितेंद्र पुत्र सुभान, मुकेश पुत्र निर्भय, चैन सिंह पुत्र रतन सिंह, कालू पुत्र दिलावर, सुनील पुत्र ईश्वर, नंदू पुत्र रामसिंह, मानसिंह पुत्र बाबू सिंह शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button