ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
खेल

भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की हुई वापसी, चहल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने गुरुवार, 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। वनडे टीम में 2023 विश्व कप के 15 सदस्यीय टीम से 12 खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। वहीं, लंबे समय के बाद युजवेंद्र चहल की वनडे टीम में वापसी हुई है।

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल के लिए गुरुवार खुशी लेकर आया। चहल को दिसंबर महीने में साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में चुन लिया गया है। हालांकि, चहल को टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। वनडे में अपनी वापसी पर चहल ने खूबसूरत रिएक्शन दिया है।

चहल ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

चहल ने एक्स हैंडल ( पूर्व में ट्विटर) पर चार शब्दों की एक पोस्ट शेयर की। युजवेंद्र ने पोस्ट में अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘हियर वी गो अगेन (चलो हम फिर से चलते है)।’ चहल की बात करें तो वह भारत के लिए आखिरी बार अगस्त महीने में वेस्टइंडीज दौरे पर खेलेत हुए दिखाई दिए थे। 2023 एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन नहीं किया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था आखिरी वनडे

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम का नेतृत्व केएल राहुल करेंगे। टीम में कुल चार स्पिनर शामिल किए हैं। कुलदीप यादव और चहल के अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को भी शामिल किया गया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेली जाएगी। चहल ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

Related Articles

Back to top button