ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एमपी में वेटरनरी यूजी सीटों के लिए छह दिसंबर से कालेज लेवल काउंसलिंग, नीट में सफल विद्यार्थी ही ले सकेंगे हिस्सा

जबलपुर प्रदेश में संचालित हो रहे वेटरनरी यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय की काउंसलिंग कमेटी ने सिर्फ दो आनलाइन काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। प्रवेश प्रक्रिया अब कालेज लेवल काउंसलिंग यानी सीएलसी से होगी। जबलपुर, महू और रीवा स्थित महाविद्यालयों के स्नातक पाठयक्रमों में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को पूरे दस्तावेजों के साथ छह दिसंबर को वेटरनरी कालेज जबलपुर आना होगा।

विश्वविद्यालय की एक्सपर्ट कमेटी करेगी दस्तावेजों की जांच

पंजीयन होने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच विश्वविद्यालय की एक्सपर्ट कमेटी करेगी और उन्हें प्रवेश के लिए अनुमति दी जाएगी। सीएलसी राउंड में छह दिसंबर को वेटरनरी, सात दिसंबर को डिप्लोमा और आठ दिसंबर को फिशरी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। सिर्फ नीट में सफल होने वाले विद्यार्थी ही काउंसलिंग का हिस्सा बन सकेंगे। फ्री सीट पर सिर्फ मध्यप्रदेश के विद्यार्थी ही प्रवेश ले सकते हैं।

सीएलसी राउंड के दौरान आने वाले उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की कमेटी जांच करेगी। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही उन्हें काउंसलिंग में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

प्रो. एसपी तिवारी, कुलपति, नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विवि

Related Articles

Back to top button