ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
व्यापार

इन गाड़ियों में मिल रहा भारी डिस्काउंट, मौका रहते खरीद लें

 फेस्टिव सीजन से कारों पर चल रहे डिस्काउंट को अब ईयर-एंड तक बढ़ा दिया गया है। नई कार खरीदने का शानदार मौक मिल रहा है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी सिट्रोन सी3 एसयूवी बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर्स लाई है। अगर आप सिट्रोन सी3 एसयूवी, स्कोडा कुशाक एसयूवी, एमजी एस्टर, महिंद्रा एक्सयूवी400 जैसी कार खरीदते हैं तो भारी डिस्काउंट मिलेगा। आइए देखते हैं अलग-अलग कारों पर कितनी छूट मिल रही है अगर आप प्लानिंग कर रहे हैं। तो अभी कार खरीदने का सबसे अच्छा मौका है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी कारों के बारे में जिन्हें 31 दिसंबर के पहले खरीदने पर आप भारी बचत कर सकते हैं।

अलग-अलग कारों पर कितनी छूट

  • Citroen C3: सिट्रोन सी3 एसयूवी की खरीद पर आप दिसंबर 2023 में 99,000 रुपये की बचत कर सकते हैं।भारत में यह सिट्रोन की सबसे किफायती कार है जिसके कीमत 6.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह कार 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है।
  • Skoda Kushaq: इस ईयर एंड पर आप स्कोडा कुशाक एसयूवी की खरीद पर 1.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। स्कोडा कुशाक की कीमत 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
  • MG Astor: एमजी एस्टर की खरीद पर कंपनी भारी ऑफर्स दे रही है। Astor एसयूवी पर 1.75 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस एसयूवी की कीमत 10.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
  • Mahindra XUV400: महिंद्रा एक्सयूवी400 पर भी ईयर एंड ऑफर्स दिए जा रहे हैं।कंपनी अपनी फुल इलेक्ट्रिक एसयूवी के अपडेटेड मॉडलों पर 3 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, जबकि पुराने मॉडलों पर 3.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
  • Hyundai Kona: हुंडई कोना पर 2 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हुंडई इस कार पर पहले 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही थी। वहीं सितंबर से डिस्काउंट को बढ़ाकर 2 लाख रुपये का दिया गया है। हुंडई कोना की कीमत 23.84 लाख रुपये से शुरू होती है।

Related Articles

Back to top button