ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

तेलंगाना में आज चुनाव, मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे लोग, अभिनेता चिरंजीवी ने डाला अपना वोट

Telangana Election: तेलंगाना विधानसभा की कुल 119 सीटों के लिए 2,290 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तेलंगाना में आज सुबह 7 बजे से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्यभर में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। सभी की निगाहें आज तेलंगाना पर हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरु हो चुकी है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए हैदराबाद में अभिनेता चिरंजीवी अपने परिवार के साथ के जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे।इस दौरान अभिनेता चिरंजीवी काली रंग की एक खास पोशाक में नजर आए।

त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है

राज्य में कांग्रेस, भाजपा और वर्तमान में सत्तारूढ़ बीआरएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन तीनों दलों के आक्रामक प्रचार अभियान में कांग्रेस और भाजपा ने बार-बार लोगों के बीच संबंधित मुद्दों को उठाया, बीआरएस नेताओं ने अपने कार्यक्रमों के वितरण के बारे में विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने अपने घोषणापत्र में बड़े-बड़े वादे भी किये हैं। पूरे राज्य में तेलंगाना की 119 सीटों के लिए मतदान जारी है। ये तस्वीरें निजामाबाद से सामने आई हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निजामाबाद निर्वाचन क्षेत्र के मेरे सभी भाइयों और बहनों, कृपया बाहर निकलें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लें और हमारे लोकतंत्र को और मजबूत करें।

संगीतकार एमएम कीरावेनी ने जुबली हिल्स इलाके में मतदान किया

ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावेनी ने जुबली हिल्स इलाके में मतदान किया। वोट करने के बाद कीरावेनी ने कहा कि ‘सभी को अपने मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कोई छुट्टी नहीं है।’ मदिनागुडा पोलिंग बूथ पर कई मतदाताओं को उनकी मतदाता पर्ची नहीं मिली। जिसके चलते पोलिंग बूथ पर लोग चुनाव एजेंट्स से जानकारी ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button