ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

फ्लाइट लेट होने पर भड़के कपिल शर्मा, एयरलाइंस पर जमकर उतारा गुस्सा, जानें क्या है मामला?

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बुधवार को भी कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर एक गुस्से भरा पोस्ट किया है। कपिल शर्मा फ्लाइट लेट हो जाने के कारण भड़क गए हैं। कपिल ने इसको लेकर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने इंडिगो फ्लाइट की लेटलतीफी पर गुस्सा निकाला है।

उन्होंने ट्वीट में इंडिगो पर अपना गुस्सा उतारते हुए लिखा है कि ‘आपने पहले हमें 50 मिनट तक बस में इंतजार करवाया। अब आपकी टीम का कहना है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है। सच में? हमें 8 बजे टेकऑफ करना चाहिए था, मगर अब 9 बजकर 20 मिनट हो गए हैं।”

इंडिगो एयरलाइंस को लगाई लताड़
इसके बाद कॉमेडियन ने एयरलाइंस को लताड़ लगाते हुए लिखा कि यहां प्लेन के कॉकपिट में अब तक एक भी पायलट मौजूद नहीं है। क्या आपको लगता है कि इस तरह के रवैये के बाद फ्लाइट में सफर करने वाले 180 पैसेंजर्स फिर से इस फ्लाइट से ट्रैवेल करना चाहेंगे? अब सोशल मीडिया पर लोग कपिल के सपोर्ट में उतरे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं कपिल शर्मा
कपिल शर्मा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इससे पहले भी कपिल अपनी दिल की बात कई बार सोशल मीडिया पर रख चुके हैं। एक बार कपिल शर्मा के पोस्ट से काफी बवाल भी मच गया था। कपिल शर्मा जब भी कोई व्यवस्था से परेशान होते हैं, तो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करते हैं। कपिल के फैन्स भी उनका सपोर्ट करते हैं। कपिल शर्मा ने 1 बार तो टेक्स को लेकर एक ट्वीट कर दिया था। जिसको लेकर बाद में उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी। इस बार कपिल शर्मा इंडिगो की फ्लाइट लेट होने पर नाराज हो गए हैं। कपिल के इस पोस्ट पर उनके फैन्स ने भी कमेंट्स किए हैं।

Related Articles

Back to top button