ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

स्ट्रांग रूम की बिजली गुल, सीसीटीवी कैमरे बंद, कांग्रेस नेताओं ने की शिकायत

बालाघाट। पालिटेक्निक कालेज में मंगलवार को मतगणना के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की बिजली गुल हो गई, जिससे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए। इससे नाराज कांग्रेस पार्टी की ओर से ने मामले की त्वरित जांच करने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी डा. गिरीश कुमार मिश्रा को हटाने की मांग की गई है।

पौन घंटे तक गुल रही बिजली

कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजा सोनी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी सत्ताधारी पार्टी भाजपा व कैबिनेट मंत्री के दबाव में काम कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अनुभा मुंजारे ने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी से जनरेटर की व्यवस्था करने के लिए कहा था, फिर भी सुबह करीब नौ बजे बिजली गुल हो गई, जिससे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए और एलसीडी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। करीब आधा से पौन घंटे तक बिजली गुल रही। इससे मतगणना के दिन भी गड़बड़ी किए जाने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button