ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

Rain in Malwa Nimar: अंचल में कहीं बूंदाबांदी कहीं तेज वर्षा, धार में बिजली गिरने से दो की मौत

मालवा-निमाड़। अंचल रविवार को दोपहर बाद कहीं तेज वर्षा तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ क्षेत्रों में सड़क पर पानी भर गया। कहीं शाम तक भी रिमझिम वर्षा होती रही। वहीं कई स्थानों पर दोपहर में अंधेरा छा गया। इससे चालकों को वाहनों की बत्ती जलानी पड़ी। इधर धार जिले में वर्षा के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

मावठे की पहली वर्षा

मौसम विभाग ने पहले ही मौसम परिवर्तन के साथ वर्षा का अनुमान जताया था। रविवार दोपहर मावठे की पहली जोरदार वर्षा से मालवा निमाड़ अंचल तरबतर हो गया।

सड़कों पर बह निकला पानी

कहीं-कहीं तेज वर्षा से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं जलजमाव की स्थिति भी निर्मित हो गई। किसानों के अनुसार मौसम बदलने से रबी सीजन की प्रमुख गेहूं-चना फसल को लाभ होगा। वहीं तापमान गिरने से ठंड भी लगने लगी। बच्चे और बड़े सभी दिनभर गर्म वस्त्रों में दिखे। कई जगह अलाव भी जलाए गए।

धार जिले में बिजली गिरने से दो की मौत

इधर धार जिले के उमरबन चौकी क्षेत्र के ग्राम करौंदिया में आकाशीय बिजली गिरने से मुकेश और चंपा नामक दंपती की मौत हुई है। तेज वर्षा के दौरान एक पेड़ के नीचे खड़े थे, इसी दौरान बिजली गिरी।

Related Articles

Back to top button