ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

राजधानी में 2 लाख वर्गफुट में बना 4 मंजिला किला, ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा” का होगा मंचन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में कल 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विश्व प्रसिद्ध, ऐतिहासिक, महानाट्य समारोह “जाणता राजा” का मंचन होगा। 6 दिनों तक चलने वाले उपरोक्त महानाट्य समारोह का आयोजन सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्थान “दिव्य प्रेम सेवा मिशन” द्वारा किया जा रहा है।

“जाणता राजा” महानाट्य समारोह 350 वर्ष पूर्व हिंदवी साम्राज्य के संस्थापक रहे छत्रपति वीर शिवाजी महाराज के शौर्य, त्याग और पराक्रम की गौरव गाथा को जीवंतता से प्रस्तुत करता है। अब तक विश्व भर में इसको लगभग 1200 बार मंचित किया जा चुका है। राजधानी में इस नाट्य समारोह के महामंचन के लिए जनेश्वर मिश्र पार्क के 2 लाख वर्गफूट चिन्हित परिसर में एक चार मंजिला किले का निर्माण किया गया है। उपरोक्त मंच पर 250 विशेषज्ञ एवं नामचीन कलाकारों द्वारा नाट्य समारोह की प्रस्तुतियां प्रतिदिन शाम 6 बजे से जीवंत की जाएंगी। नाट्य प्रस्तुति में हाथियों, घोड़ों, ऊंटों और पालकियों आदि का वास्तविक समावेश रहेगा। जिससे कि दर्शकों को मंचन की भव्यता, पौराणिकता और जीवंतता का ऐतिहासिक दृश्यबोध कराया जा सके।

समारोह के आयोजन स्थल का भूमि पूजन विधि विधान पूर्वक विगत 8 अक्टूबर को किया जा चुका है। भूमि पूजन समारोह में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष गौतम के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, भाजपा विधायक पंकज सिंह, एमएलसी पवन सिंह एवं मुकेश शर्मा, स्थानीय आयोजन समिति के प्रमुख राजेश दयाल एवं सेवापथ मीडिया के प्रमुख विशाल सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button