ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

MP के शहडोल में रेत का अवैध उत्खनन रोकने गए पटवारी की ट्रैक्टर से कुचलकर की गई हत्या

शहडोल। शहडोल जिले के देवलोन थाना क्षेत्र के सोन नदी में हो रहे रेत के अवैध खनन को रोकने गए पटवारी को रेत माफिया के इसारे पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शनिवार को आधी रात की है।

देवलोंद पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी तहसील के खड्डा में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल तहसीलदार के आदेश पर अपने 3 अन्य पटवारी साथियों के साथ सरकारी वाहन से पेट्रोलिंग करते रेत के अवैध खनन को रोकने गए थे।

गोपालपुर गांव में खनन माफियाओं ने पटवारी के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ाकर उसे मार डाला। पुलिस के अनुसार रात में लगभग 12 बजे पटवारी अपने साथियों के साथ गोपालपुर के सोन नदी घाट पहुंचे थे।वहां रेत का अवैध खनन जारी था।

कई ट्रैक्टर रेत के अवैध परिवहन में लगे थे। उनमें से एक ट्रैक्टर को पटवारी प्रसन्न सिंह ने रोक लिया था, तभी माफिया के इशारे पर ड्राइवर अचानक पटवारी के ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ाते हुए भाग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि खनन माफिया पटवारी को कुचलने के बाद मौके से भाग गया। अन्य अवैध खननकारी भी फरार हो गए।

साथी पटवारियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी इसके बाद भी शव रात भर घाट पर ही पड़ा रहा। मालूम हो कि जिले में रेत का अवैध खनन जोरों पर है। शनिवार को खनिज विभाग ने कार्रवाई का कोरम पूरा करने के लिए 250 घन मीटर लावारिश रेत जप्त किया था लेकिन किसी खनन माफिया के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी और पटवारी की हत्या हो गई।

जिले में रेत का अवैध कारोबार जिला प्रशासन पुलिस और खनिज विभाग की मिलीभगत से लंबे समय से चल रहा है।देवलोंद थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पटवारी के ऊपर चढ़ने वाले ट्रैक्टर को पकड़ लिया गया है। चालक भी हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button