ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जवाहर मार्ग पर सजेगा कीर्तन दीवान, बिजासन रोड पर होगी व्यासानंद महाराज की प्रवचनमाला

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें शहर के पश्चिम क्षेत्र में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में जन्म कल्याणक की विभिन्न क्रियाएं होंगी। गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दीवान सजेगा तो ईसाई समाज द्वारा ख्रीस्त राजा पर्व मनाया जाएगा। स्वामी व्यासानंद महाराज की प्रवचनमाला भी होगी।

– सिख समाज द्वारा गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कीर्तन दीवान सुबह 6 बजे गुरुद्वारा इमली साहिब जवाहर मार्ग पर सजेगा। इसके बाद शाम का दीवान खालसा कालेज राजमोहल्ला में शाम 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। मुख्य दीवान 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर खालसा कालेज राजमोहल्ला में सजेगा।

– स्वामी व्यासानंद महाराज चार दिवसीय प्रवचनमाला में ‘विवेक चूड़ामणि ’ धर्मग्रंथ पर संबोधित करेंगे। प्रवचनमाला दो सत्रों में सुबह 9 से 10.30 और शाम 4.30 से 6 बजे बजे तक बिजासन रोड स्थित अखंडधाम में होगी। इस अवसर पर भक्त दर्शन एवं महाआरती का लाभ भी ले सकेंगे।

– जैन दिवाकर चौथमल महाराज की 146वीं जन्म जयंती, उपाध्याय प्रवर पूज्य कस्तूरचंद महाराज की दीक्षा जयंती एवं श्रमण संघीय महामंत्री मोहन मुनि की जन्म जयंती सुबह 9 बजे महावीर भवन इमली बाजार में मनाई जाएगी। वर्धमान श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट एवं लाभचंद शुभचंद सुकृत पेढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में जैन दिवाकर गुरु मोहन सत्रहवां राष्ट्रीय अवार्ड 2023 प्रदान किया जाएगा। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. राजीव चौधरी एवं गायनोलाजिस्ट डा. विजय यशलहा को मानव सेवा अवार्ड दिया जाएगा।

– एरोड्रम रोड पर नवनिर्मित अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की शुुरुआत जन्म कल्याणक की क्रियाएं सुबह 11 बजे होगी। इससे पहले आचार्य प्रज्ञासागर की मंगल देशना सुबह 9 बजे होगी।

– मराठी भाषियों और मराठी साहित्य में रुचि रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। खबर यह कि सुबह 11 बजे से प्रीतमलाल दुआ सभागृह में मराठी पुस्तकों और दीपावली अंकों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। मुक्त संवाद साहित्यक संस्था के इस आयोजन में शाम को पुरस्कार वितरण समारोह भी होगा।

– ईसाई समाज ख्रीस्त राजा पर्व मनाएगा। इस मौके पर रेड चर्च सहित शहर के कैथोलिक गिरजाघरों में सुबह विशेष प्रार्थना होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे पलासिया स्थित माता मरिया ग्रोटो पर पवित्र आराधना एवं प्रार्थना की जाएगी। बिशप डा. चाको की उपस्थिति में चल समारोह निकाला जाएगा और पवित्र मिस्सा होगी।

Related Articles

Back to top button