ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
महाराष्ट्र

पैसे के विवाद में बीजेपी पदाधिकारी पर हमला

महाराष्ट्र के जालना शहर में पैसों के विवाद को लेकर हुई बहस के बाद हमले में एक स्थानीय बीजेपी पदाधिकारी घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जालना में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बीजेपी के एक स्थानीय पदाधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत महाजन ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब छह बजे मंथा बाईपास के पास हुई।

इंस्पेक्टर प्रशांत ने बताया कि पीड़ित वीरेंद्र धोका एक स्थानीय बीजेपी नेता है जिसकी आरोपी आशीष ओझा से पैसों के विवाद को लेकर तीखी बहस हो गई। आरोपी ने कथित तौर पर पिस्तौल से गोलीबारी चला दी, लेकिन पीड़ित भागने में सफल रहा। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित के चेहरे और पेट पर चाकू से हमला किया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित को गंभीर चोटें आईं हैं और उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। पुलिस फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास) सहित भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button