ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
देश

स्टालिन ने सीतारमण पर हमला बोला, मंदिरों की करोड़ों की संपत्ति दोबारा प्राप्त करने का किया दावा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि सच्चे भक्त द्रमुक शासन की सराहना करेंगे, लेकिन ‘धोखेबाज’ ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि वे लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास करते हैं। स्टालिन ने अगले महीने सलेम में होने वाली द्रमुक की युवा इकाई के सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग पार्टी की प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार अभियान के जरिए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

यहां एक समारोह में अपने संबोधन में द्रमुक प्रमुख ने कहा कि अगर भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई लोगों को भ्रमित भी करेंगे ,तो उन्हें चिंता नहीं होगी, हालांकि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक साक्षात्कार में आरोप लगाया है कि ‘‘हम मंदिरों को लूट रहे हैं।”

स्टालिन ने कहा कि द्रमुक शासन के तहत मंदिरों से संबंधित 5,500 करोड़ रुपये की संपत्ति दोबारा प्राप्त की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे सच्चे भक्त हैं तो उन्हें द्रमुक शासन की सराहना करनी चाहिए। हालांकि, उनमें भक्ति नहीं है और वे अपनी धोखेबाजी से लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं।”

Related Articles

Back to top button