ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

UP में आज रहेगा ‘नो नॉन-वेज डे’; जानिए, योगी सरकार ने क्यों दिया ये आदेश?

उत्तर प्रदेश में शनिवार यानी 25 नवंबर को ‘नो नॉन-वेज डे’ मनाया जाएगा। इस दिन नॉन-वेज की सभी दुकानें, बूचड़खाने बंद रहेंगे। ये आदेश योगी सरकार ने जारी किया है। बता दें कि 25 नवंबर को साधु टीएल वासवानी की जयंती है। इसी उपलक्ष्य में सीएम योगी ने ये फैसला लिया है। इस बाबत सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 25 नवंबर को प्रदेश में मांस बेचने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगी।

प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सभी मंडल आयुक्तों, नगर आयुक्तों और जिलाधिकारियों को विशेस सचिव ने पत्र लिखते हुए कहा कि महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, शिवरात्रि महापर्व और साधू टीएल वासवानी की जयन्ती पर प्रदेश में नो नॉन वेज डे रहेगा। इस दिन सभी मांस की दुकानें और स्लॉटर हाउस बंद रखे जायेंगे। शनिवार 25 नवंबर को टीएल वासवानी की जयंती है और इसी वजह से मांस की दुकानें और स्लॉटर हाउस बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि समस्त नगर स्थानीय निकायों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का कहा गया है। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते शनिवार को निर्यात के लिए निर्मित उत्पादों को छूट देते हुए हलाल प्रमाणन वाले खाद्य उत्पादों के उत्पादन, भंडारण, वितरण और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया था।

बता दें कि साधु टीएल वासवानी (थानवरदास लीलाराम वासवानी) एक भारतीय शिक्षाविद् थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मीरा आंदोलन शुरू किया और हैदराबाद सिंध (अब पाकिस्तान) में सेंट मीरा स्कूल की स्थापना की थी। उनके जीवन और शइक्षण को समर्पित दर्शन म्यूजियम भी महाराष्ट्र के पुणे शहर में खोला गया है।

Related Articles

Back to top button