ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

प्रत्यक्षदर्शी ने मौके पर नहीं देखा, 20 महीनें से जेल में बंद हत्यारोपित को मिली जमानत

जबलपुरदमोह जिले में पिछले वर्ष मार्च में हुई एक हत्या में नामजद एक आरोपित को हाई कोर्ट ने इस आधार पर जमानत दे दी, क्योंकि प्रत्यक्षदर्शी ने मौका-ए-वारदात पर उसको न देखे जाने का बयान दिया है। हालांकि हाई कोर्ट ने यह शर्त लगाई है कि ट्रायल कोर्ट द्वारा तलब किए जाने पर आवेदक अपनी हाजिरी सुनिश्चित कराता रहेगा।

न्यायमूर्ति डीके पालीवाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान आवेदक दमोह निवासी शकील खान की ओर से अधिवक्ता शुभम भारद्वाज ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि दमोह कोतवाली थाना पुलिस ने आवेदक को अमीन खान उर्फ गोलू हत्याकांड में इशाक तिगड़ा व इमरान खान के साथ आरोपित बनाया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, 12 मार्च 2022 को दमोह सब्जी मंडी, सागर नाला के पठानी मोहल्ला में अमीन खान उर्फ गोलू पर हमला हुआ था, जिसमें बुरी तरह घायल होने से उसकी मौत हो गई। आवेदक शकील खान का कहना है कि इस हमले में वह शामिल नहीं था। न ही उसका कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड है। खुद मृतक अमीन खान उर्फ गोलू की बहन ने पुलिस को दिए अपने बयान में इस बात की तस्दीक की है कि उसने घटनास्थल पर शकील को नहीं देखा था। इसके बावजूद वह एक वर्ष आठ माह से जेल मे बंद है।

Related Articles

Back to top button