ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

एक मौत, 117 लोगों पर FIR, सलमान मर्डर केस पर राजनीतिक टकराव, वीडी और दिग्विजय आमने-सामने

छतरपुर। छतरपुर के राजनगर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थक सलमान खान की गाड़ी से कुचलकर हत्या के मामले ने अब सियासी रूप ले लिया है। इस मामले को भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने है और कमान भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संभाल ली है। पहले भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित 30-35 भाजपाइयों पर हत्या का मुकदमा हुआ और आरोपित भाजपाइयों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह ने खजुराहो थाने के सामने धरना दिया तो भाजपा भी जवाब के लिए मैदान में पूरी तरह से उतर आई।

117 लोग बनाए गए आरोपित

भाजपा की मांग पर पहले कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा व समर्थकों पर एक भाजपा समर्थक की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया, फिर बिना अनुमति थाने पर धरना देने के लिए दिग्विजय सहित करीब 70 कांग्रेसियों पर आचार सहिंता उल्लंघन का मुकदमा पुलिस ने कायम कर लिया। इसकी मांग भी भाजपा ने ही की थी। तीनों एफआइआर में कुल 117 लोग आरोपित बनाए गए हैं, परंतु किसी की भी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये है मामला

सलमान की मौत गुरुवार रात को हुई। अगले दिन शुक्रवार को विधानसभा चुनाव का मतदान था, उस दिन मामला सामने आने के बाद से भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था, हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने उस दिन इस संबंध में अपने बयान में सलमान की हत्या की बात से इन्कार किया था, परंतु जब मामले ने तूल पकड़ा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समर्थक प्रत्याशी अरविंद पटेरिया सहित कई भाजपाइयों पर मुकदमा लिखा गया तो भाजपा बिफर गई।

वीडी शर्मा ने संभाला मोर्चा

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बिना जांच के हत्या का मुकदमा लिखने पर पुलिस- प्रशासन को कठघरे में लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक विक्रम सिंह नाती राजा पर ही सलमान की हत्या कराने का आरोप लगा दिया। उसके दूसरे ही दिन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 24 घंटे तक थाने का घेराव कर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दे दिया। गिरफ्तारी तो नहीं हुई पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के छतरपुर पहुंचते ही पिछले दो दिन में कांग्रेस विधायक नातीराजा सहित कई कांग्रेसियों पर दो मुकदमे दर्ज हो गए हैं। वीडी शर्मा और दिग्विजय सिंह ने इस मामले में खुलकर आमने-सामने आ गए हैं, लेकिन इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ की चुप्पी पर सबको हैरत है।

पुलिस बोली-झड़प में गई जान

कांग्रेस के प्रत्याशी और विधायक नाती राजा के वाहन चालक सलमान की हत्या की असल परतें खोलने के लिए अब पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने हत्याकांड की तह तक जाने के लिए 15 बिंदू तैयार किए हैं। घटनास्थल पर कौन-कौन लोग मौजूद थे, इसका पता लगाया जाएगा और उनसे पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक अमति सांघी ने बताया कि दोनों पक्षों के आरोपों से स्पष्ट है कि गुरुवार देर रात 3 बजे के आसपास झड़प के बाद सलमान की मौत हुई, इसलिए मामला हत्या का है, हालांकि किसकी गाड़ी से कुचलकर यह हादसा हुआ। इसकी पड़ताल की जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित घटनास्थल के वीडियो में नजर आने वाले लोगों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। अभी दोनों पक्षों ने जिन जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं, उन्हें आरोपित बनाया गया है। सलमान की हत्या किसकी गाड़ी के नीचे आने से हुई, इसके लिए उस दिन मौके पर मौजूद रही गाड़ियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button