ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

खेलते-खेलते फर्राटा पंखे से चिपक गए 4 भाई-बहन, चारों की दर्दनाक मौत…सदमें में पिता ने खाया जहर

उन्नाव: यूपी के उन्नाव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 4 भाई और बहन की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद आहत पिता ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। हालत खराब होेने पर मृत बच्चों के पिता को अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। खास बात ये है कि पिता की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।

मामला बारासगवर थाना के लालमन खेड़ा गांव का है। यहां रहने वाले वीरेंद्र कुमार के 4 मासूम बच्चों की मौत बिजली का करंट लगने से हुई थी। पुलिस के अनुसार घर के अंदर फर्राटा पंखा रखा था। रविवार शाम 4 बजे के करीब बिरेंद्र के चारों बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक एक बच्चे ने पंखा छू लिया। पंखे में करंट था जिसकी वजह से बच्चा उसकी चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद तीन अन्य बच्चे भी उसके पास पहुंच गए और एक के बाद एक सभी करंट की चपेट में आ गए। मरने वालों में दो भाई और दो बहनें शामिल हैं। जिस समय यह हादसा हुआ था, उस समय बच्चे घर में अकेले थे।

वहीं अपने बच्चों की मौत से आहत पिता ने मंगलवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। इस बारे में थाना प्रभारी दिलीप प्रजापति ने बताया कि सदमे में आकर पिता ने जहर खा लिया था जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Back to top button