ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

एनकेजे के दुर्गा चौक में दुकान, गोदाम में भड़की आग

कटनी। एनकेजे थाना क्षेत्र के दुर्गा चौक स्थित दुकान गोदाम में सोमवार की रात अचानक आग भड़क उठी। लोगों ने धुआं उठता देखकर दुकान के मालिक को सूचना दी। स्थानीय जनों की मदद से पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन जब आग बढ़ने लगी तो फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

कबाड़ का कार्य करने के लिए दुकान व गोदाम किराए पर ले रखा था

जानकारी के अनुसार दुर्गा चौक पेट्रोल पंप के आगे रमेश वंशकार नामक युवक ने कबाड़ का कार्य करने के लिए दुकान व गोदाम किराए पर ले रखा था। सोमवार- मंगलवार की रात अचानक गोदाम में आग लग गई। यहां पर धुंआ उठता देखकर स्थानीय जनों ने रमेश को सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी गई। मौके पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा सहित युवक पहुंचे और पहले आप पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय जनों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

टैंकरों के माध्यम से भी पानी डाला गया

सुबह तक कबाड़ में से सुलगती रही। टैंकरों के माध्यम से भी पानी डाला गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वही रात को हुई एक अन्य घटना में माधव नगर थाना क्षेत्र के विश्राम बाबा के पास इंटक नेता बीएम तिवारी के घर में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसमें घर का फर्नीचर व सामग्री जलकर खाक हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button