ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार

बुरहानपुर। मतदान से एक दिन पहले 16 नवंबर की रात मामूली बात पर मेथा गांव में शुभम राजपूत की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शाहपुर थाना पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस हत्याकांड में शामिल दो और आरोपितों की तलाश है।

थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपित जगदीश पुत्र काशीराम, शिवकुमार पुत्र गंगाराम, शांतिलाल पुत्र हजारिया और गोरेलाल पुत्र गुलाब सभी निवासी मेथा को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को सभी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें खंडवा जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपितों की तलाश में टीमें छापेमारी कर रही हैं।

बाइक की रोशनी को लेकर हुआ था विवाद

उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे भावसा निवासी शुभम राजपूत अपने सहयोगी विशाल महार के साथ बाइक से मेथा गांव स्थित अपने खेत पर मोटर पंप चालू करने गया था। वहां से लौटते समय बाइक की हेडलाइट की रोशनी चेहरे पर पड़ने को लेकर आरोपितों ने शुभम से विवाद शुरू कर दिया था।

पिटाई के कारण मौके पर ही हो गई थी मौत

विवाद इतना बढ़ा कि सभी आरोपितों ने शुभम और विशाल की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी, जिससे शुभम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घायल विशाल अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ बलवा, मारपीट और हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button