ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

World Cup जीतकर भी हार गई ऑस्ट्रेलिया…ड्रेसिंग रूम में विश्व कप ट्रॉफी के साथ की अपमानजनक हरकत, फैंस ने लताड़ा

ऑस्ट्रेलिया ने भले ही भारत को मात देकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया लेकिन इसके बावजूद उन्हें फैंस की तरफ सम्मान नहीं मिला। इसकी एक ताजा तस्वीर भी सामने आई है जिसमें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल मार्श को ट्रॉफी पर अपने पैर रखकर बैठे हुए देखा गया और क्रिकेट फैंस इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। 2015 में भी ऑस्ट्रेलिया की विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा रहे मार्श ने रविवार को 15 रन बनाने के बाद जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमाया।

ऑस्ट्रेलिया ने  पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को 50 ओवर में 240 रन पर ढेर कर दिया। कठिन बल्लेबाजी सतह पर, कप्तान रोहित शर्मा (31 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 47), विराट कोहली (63 गेंदों में 54, चार चौकों के साथ) और केएल राहुल (107 गेंदों में 66, एक चौके के साथ) पारी खत्म की।

वहीं अब  सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर की चारों तरफ आलोचना हो रही है। जीत के बाद   ड्रेसिंग रूम में  मिचेल मार्श को ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे हुए देख फैंस काफी नाराज हुए।  फैंस ने इस व्यवहार को गलत बताया और कहा कि ट्रॉफी का कुछ तो सम्मान करें।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है। वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था।

Related Articles

Back to top button