ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

‘प्रधानमंत्री चाहे जितनी कोशिश करें, राजस्थान में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी’ : भरतपुर में बोले खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहे जितनी कोशिश करें, लेकिन राजस्थान में एक बार फिर कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। उन्होंने ‘अमीर लोगों को और अमीर तथा गरीबों को और गरीब बनाने का काम’ करने के लिए भाजपा पर भी निशाना साधा। वह वैर (भरतपुर) में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘ मोदी जी, लाख कोशिश करें लेकिन (राजस्थान में) इस बार फिर से कांग्रेस ही आएगी।” राज्य में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा अमीर लोगों को और अमीर और गरीब लोगों को और गरीब बनाने का काम करती है। उन्होंने कहा, ‘‘उनको गरीब को गरीब ही रखना है तथा अमीर को और अमीर बनाना है इसलिए वे हमेशा अपने मित्रों और दोस्तों को फायदा पहुंचाते हैं जबकि कांग्रेस गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए काम करती है।” उन्होंने कहा,‘‘हम गरीबों के लिए कुछ बोलें तो प्रधानमंत्री बोलते हैं ये सब रेवड़ी, पैसे बांट रहे हैं… गहलोत पूरा खजाना गरीबों पर लुटा रहे हैं …इससे क्या फायदा होगा?

Related Articles

Back to top button