ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

जनजातीय संग्रहालय में भील समुदाय के चित्रकार दिलीप गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी

भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शनिवार 18 नवंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

“वेयांग कुलित-रामा एवं लक्ष्मण का प्रदर्शन: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत इंडोनेशिया में छाया रंगमंच की सबसे पुराने और लोकप्रिय कला “वेयांग कुलित-रामा एवं लक्ष्मण” को प्रदर्शित किया गया है।प्रादर्श को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

नोवाम्ब्र न्यूमेरिक फेस्टिवल नामक डिजिटल प्रदर्शनी: आलियांस फ्रांसेज द भोपाल, शाहपुरा में नोवाम्ब्र न्यूमेरिक फेस्टिवल नामक डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन 16 से 22 नवंबर तक किया जा रहा है। प्रदर्शनी में 11 विदेशी और नामी कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित हैं। समय सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक है।

दिलीप गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी: मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय के चित्रकार दिलीप गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। ।इसे दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।

‘फारएवर देयर” पुस्तक के विमोचन: न्यू मार्केट स्थित स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में यंग थिंकर्स फोरम द्वारा ”फारएवर देयर” पुस्तक के विमोचन शाम पांच बजे होगा। उपन्यास की लेखिका विजयलक्ष्मी विजय कुमार पुस्तक विमोचन के उपरांत संवाद करेंगी।

Related Articles

Back to top button