ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

वोट देकर वापस लौट रहे लोगों पर हुआ पथराव, नौसेना के जवान सहित मतदाता घायल

मुरैना। मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से पोलिंग बूथ पर भारी संख्या में मतदाता वोट करने के लिए पहुंच रहें है। मध्य प्रदेश में वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटिंग करने पहुंचे लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहें है। इसी बीच कई पोलिंग बूथ पर हंगामें के तो कई बूथों पर मशीन खराब होने की खबर सामने आ रही है।

मुरैना के मिरघान गांव में एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। यहां से तीसरी बार विवाद के दौरान पथराव की खबर सामने आ रही है। गांव के कुछ दबंगो ने वोट डालकर आ रहे एक व्यक्ति सहित तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर है। इस घटना में भारतीय नौ सेना का एक जवान भी घायल हुआ है। इसके चलते मतदान केंद्र पर मतदान प्रभावित हो रहा है।

Stone pelting during voting 2023 in Morena: इससे पहले दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिरघान के पोलिंग बूथ 146 और 147 पर जमकर हंगामा हुआ। मतदादाओं को रोकने टोकने को लेकर 2 पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। देखते ही देखते हंगामा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर तैनात पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाल साथ ही पोलिंग बूथ के आस पास खड़े लोगों को भी खदेड़ा। इसके बाद इस पोलिंग बूथ पर पुलिस बल को तैनात किया गया।

मुरैना के दिमनी विधानसभा के मिरघान गांव विवाद शांत होने के बाद एक बार फिर गांव वालो ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया। बता दें वोट डालकर वापस घर लौट रहे वोटरों पर हमला किया गया। इसके बाद पुलिस बल ने लोगों को खदेड़ा। इसी के साथ कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Related Articles

Back to top button