ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

फिलिस्तीन के समर्थन में कांग्रेस निकालेगी रैली

कांग्रेस उत्तरी केरल के कोझिकोड में अगले सप्ताह फलस्तीन के समर्थन में एक विशाल रैली आयोजित करने की तैयारी में है। इससे पहले मुस्लिम लीग और राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) फलस्तीन के समर्थन में रैली आयोजित कर चुके हैं। कांग्रेस ने कहा कि वह एकमात्र राजनीतिक दल है जो भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अपनाए गए इजराइल समर्थक रुख में बदलाव करने में सक्षम है।

कांग्रेस की केरल इकाई के प्रमुख के लसुधाकरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 23 नवंबर को होने वाली रैली में 50,000 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोझिकोड और अन्य जिलों से एकत्र होंगे। सुधाकरन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग 23 नवंबर को कोझिकोड समुद्र तट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली रैली में शामिल होंगे।” पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल रैली की शुरुआत करेंगे।

Related Articles

Back to top button