ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

रतलाम सराफा बाजार में चांदी के रेट 1450 रुपये और सोने के रेट 550 रुपये बढ़े

रतलाम। मूल्यवान धातु सोना-चांदी के भाव में तेजी-मंदी का सिलसिला जारी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को अचानक से सोना-चांदी के भाव में अप्रत्याशित तेजी ने सभी को हैरत में डाल दिया।

चांदी जहां फिर से 73 हजार रुपये किलो और सोना 62 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। बुधवार को आरटीजीएस में चांदी 73400 रुपये किलो और सोना 62200 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही उथल-पुथल से सोना-चांदी के भाव में लगातार तेजी-मंदी का दौर चल रहा है।

सोना-चांदी के भाव की घट-बढ़ से सराफा बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अप्रत्याशित तेजी–मंदी को कोई भी ठीक से समझ नहीं पा रहा है। इससे त्योहारी और आगामी दिनों में शुरू होने वाले शादी-ब्याह के सीजन में कामकाज पर भी असर पड़ रहा है।

व्यवसायी शुभम मूणत के अनुसार त्योहारी सीजन में भाव में तेजी ने ग्राहकों को खरीदी से दूर कर दिया है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को चांदी में 1450 रुपये किलो और सोने के भाव में 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई।

पांच मई की तुलना में चांदी में 4700 रुपये और सोने में 1050 रुपये की गिरावट है। 2023 में पांच मई को चांदी के भाव 78100 रुपये और सोने के भाव 63250 रुपये रहे थे।

Related Articles

Back to top button