ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

नाना पाटेकर ने शूटिंग के दौरान युवक को जड़ा तमाचा, अब खुद बताया क्यों किया ऐसा, देखिए वीडियो

वाराणसी: बॉलीवुड के नामी एक्टर नाना पाटेकर के एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। वायरल वीडियो में नाना पाटेकर एक युवक को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं, अब इस मामले को लेकर नाना पाटेकर ने मीडिया के सामने माफी मांगते हुए सफाई दी है। बता दें कि इन दिनों नाना पाटेकर फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

नाना पाटेकर ने मांगी माफी

नाना पाटेकर ने सफाई देते हुए कहा है कि ‘मुझे नहीं पता था कि वह कौन था? मुझे लगा कि वह हमारे क्रू में से एक है, इसलिए मैंने सीन के मुताबिक उसे थप्पड़ मारा और उसे जाने के लिए कहा। बाद में मुझे पता चला कि वह क्रू का हिस्सा नहीं था, इसलिए, मैंने उसे वापस बुलाया, लेकिन वह भाग गया। हो सकता है कि उसके दोस्त ने वीडियो शूट किया हो’।

नाना पाटेकर ने कहा, ‘मैंने कभी किसी से फोटो के लिए मना नहीं किया है। मैंने कभी ऐसा नहीं करता….यह जो कुछ भी हुआ वह गलती से हुआ है। कुछ गलतफहमियों के चलते हो गया। प्लीज मुझे माफ कर दें। मैं फिर कभी इस तरह से नहीं करूंगा’।

क्या है पूरी घटना

नाना का वीडियो वाराणसी के दशाश्वमेध घाट का है। एक्टर बीते कई दिनों से यहां अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग कर रहे हैं। दशाश्वमेध घाट पर जाने वाले रास्ते पर नाना की फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग चल रही थी। नाना शूटिंग के लिए कपड़े पहनकर और हैट लगाकर तैयार थे। नाना का ध्यान शूटिंग और अपने डायलॉग्स पर था।

तभी पीछे से एक लड़का वहां आकर नाना से सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट करने लगा और फिर बिना इजाजत लिए ही नाना के साथ सेल्फी भी लेने लगा। फैन की ये हरकत नाना को बिल्कुल पसंद नहीं आई और वो आपा खो बैठे और फिर लड़के को गुस्से में जोर से थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ मारने के बाद नाना उस लड़के को कुछ कहते भी दिखे। फिर इसी बीच फिल्म का एक क्रू मेंबर लड़के को उसकी गर्दन से पकड़कर वहां से खींचते हुए लेकर चला गया। फैन को थप्पड़ मारने पर लोग नाना पाटेकर से नाराज हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button