ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

तुलसी विवाह तक चार शुभ राजयोग, इन राशियों का दरवाजा खटखटाएंगी देवी लक्ष्मी

इंदौर।  दिवाली के दिन बेहद दुर्लभ और शुभ राजयोगों के साथ लक्ष्मी पूजन मुहूर्त किया गया था। दीपावली के दिन बने चार राजयोग का प्रभाव तुलसी विवाह तक रहेगा। महालक्ष्मी राजयोग, आयुष्मान राजयोग, सौभाग्य योग और आदित्य मंगल राजयोग इस दौरान कुछ राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा। इस वर्ष तुलसी विवाह 24 नवंबर को है।

तुलसी विवाह तक इन 4 राशियों की रहेगी मौज

कर्क राशि

इस राशि वालों के लिए आदित्य मंगल राजयोग से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। शत्रुओं पर काबू पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि संभव है। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। शांति और संतुष्टि का अनुभव करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है। आपके रुके हुए काम निपट सकते हैं। आपका जीवन रोशनी तरह चमक उठेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। ग्रह स्थिति सकारात्मक बन हुई है। सुचारू रूप से सारे कम संपन्न होते जाएंगे।

वृश्चिक राशि

इस दौरान प्रोफेशनल जीवन में विशेष लाभ मिल सकता है। आपका व्यक्तित्व निखरता हुआ नजर आएगा। संपत्ति के खरीद संबंधी कार्य में गति आएगी। घर में आपसी सामंजस्य से सुखद वातावरण रहेगा।

मकर राशि

राजयोग मकर राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव बढ़ेगा। पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे। कोई खास वस्तु उपहार में मिल सकता है। ग्रहों का संयोग आपके लिए नई किरण लेकर आएगा। समान विचारधारा वाले लोगों से मुलाकात होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button