ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

जम्मू-कश्मीर : 300 फुट गहरी खाई में गिरी बस, 10 यात्रियों की मौत, सामने आया वीडियो

डोडा : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को यात्रियों को लेकर जा रही एक बस सड़क से फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि बस की पंजीकरण संख्या जेके02सीएन-6555 है। बताया जाता है कि बस में लगभग 40 यात्री थे। यह बस बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रुंगल-अस्सार के पास सड़क से फिसल गई और 300 फुट नीचे खाई में गिर गई। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और कुछ शव बरामद किये गये हैं।

ओवरटेक के चलते हुआ हादसा

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं जिला उपायुक्त, एसएसपी डोडा सहित अन्य कई अधिकारी जीएमसी डोडा पहुंचे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत और उचित इलाज मिले इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने हादसे पर दुख जताया है।

जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने बताया कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है और कुछ शव बरामद किये गये हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि दुर्घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि काफी ऊंचाई से गिरने के कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं।

उन्होंने बताया कि कुछ घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। सूत्रों ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। कुछ घायल यात्रियों को हवाई मार्ग से जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल ले जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button