ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नवंबर में सबसे ठंडी रही राजधानी में दीपावली की रात, माह के आखिर तक शुरू होगा ठंडी हवाओं का दौर

भोपाल। नवंबर में दीपावली की रात राजधानी भोपाल में सबसे ठंडी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। अधिकतम तापमान भी कम हुआ। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब धीरे-धीरे रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। नवंबर के आखिरी दिनों में पारा 11 से 12 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम केंद्र की मानें तो मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर अभी जारी रहेगा। प्रदेश में 15 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम सक्रिय होने वाला है, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और अगले दो-तीन दिन में प्रदेश के कई जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। मालवा-निमाड़ में मौसम अभी शुष्क और साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से नवंबर अंत से प्रदेश में ठंडी हवा का दौर शुरू होने लगेगा और ठंड के तेवर भी तीखे हो जाएंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोई बहुत मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके कारण प्रदेश में तेज ठंड नही पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर प्रदेश के ऊपर एक हवाओं का घेरा और एक हवा का चक्रवाती क्षेत्र निर्मित हुआ है, जिससे उत्तर भारत में बादल छाए हुए हैं और बारिश भी देखने को मिल रही है। इसके असर से आने वाले दिनों में ग्वालियर संभाग में नमी और हल्की वर्षा की संभावना है। नए सिस्टम के बनने से सागर, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, रायसेन, विदिशा, बुंदेलखंड के हिस्सों में 15 से 22 नवंबर के बीच बूंदाबांदी हो सकती है।

इस तरह कम हुआ राजधानी भोपाल में पारा

दिन अधिकतम – न्यूनतम 13 नवंबर – 29.5 – 14.6, 12 नवंबर – 30.1 – 16.0, 11 नवंबर – 31.6 – 18.0, 10 नवंबर – 34.2 – 16.8, 9 नवंबर – 34.2 – 17.3, 8 नवंबर – 33.2 – 16.9, 7 नवंबर – 34.0 – 16.8, 6 नवंबर – 33.8 – 16.6, 5 नवंबर – 33.9 – 16.3, 4 नवंबर – 33.5 – 16.5, 3 नवंबर – 30.9 – 16.4, 2 नवंबर – 33.3 – 16.8, 1 नवंबर – 32.3 – 15.0 (नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Related Articles

Back to top button