ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पटाखा फोड़ने पर 23 जगह सिर फूटे, 10 थानों में 60 लोगों पर एफआइआर दर्ज

इंदौर। दीपावली पर आतिशबाजी ने भी झगड़े का रूप ले लिया। 10 थाना क्षेत्रों में जमकर विवाद हुआ। लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस ने 23 एफआइआर दर्ज की है, जिसमें 60 लोगों को आरोपित बनाया गया है। द्वारकापुरी में युवती व उसके भाई पर जानलेवा हमला हुआ है।

द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मनीष रामगोपाल साहू निवासी ऋषि विहार कालोनी की शिकायत पर आरोपित अवधेश साहू, केशव साहू और उसकी पत्नी, पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों ने मनीष की मौसी के बेटे सुमित पर हमला कर दिया। मनीष का आरोप है कि वह घर के बाहर पटाखे फोड़ रहा था। आरोपितों ने विवाद किया और हमला कर दिया। न्यू द्वारकापुरी में तो प्रीति की रिपोर्ट पर पड़ोसी शुभम सेन, राधिका सेन और खुशी सेन के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। प्रीति के मुताबिक, राधिका ने पटाखा जला कर प्रीति की छोटी बहन निकिता के ऊपर फेंक दिया। प्रीति द्वारा फटकारने पर आरोपितों ने हमला कर दिया।

खालसा चौक पर तलवार चली, केस दर्ज

लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित खालसा चौक पर भी विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद तलवार चल गई। पुलिस ने निरंजनपुर निवासी पूजा कौर की शिकायत पर अजय सिंह, विजय सिंह, चमन कौर, गुरप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर दूसरे पक्ष ने मनदीप, बबला और एपल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। दूसरे पक्ष ने कहा कि पटाखे जलाने पर विवाद किया और चाकू से हमला कर दिया। नगरीय सीमा के 10 थानों में कुल 23 एफआइआर दर्ज की है। इसमें 60 लोग नामजद आरोपित हैं।

Related Articles

Back to top button