ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
छत्तीसगढ़

बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्रामीणों ने बकरी चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। सोमवार देर शाम चोरी के शक में जशपुर के नीमगांव से युवकों को दौड़ाते हुए सैकड़ों लोगों की भीड़ गुमला के जारी थाना क्षेत्र में घुस गई। बाइक से बकरी लेकर जा रहे दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया। इनमें से एक युवक किसी तरह बाइक से फरार हो गया, लेकिन दूसरे को गांववालों ने मार डाला।

वारदात झारखंड के जारी थाना क्षेत्र के तिगरा गांव में हुई। मरने वाले युवक का नाम एजाज अंसारी है। फिलहाल जारी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छत्तीसगढ़ के नीमगांव में भी पुलिस गश्त कर रही है। सोमवार की शाम को भी जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नीमगांव के पास ग्रामीणों ने दो युवकों को बकरी ले जाते हुए देखा और उसका पीछा करने लगे। ग्रामीणों ने नदी किनारे एक युवक को पकड़ लिया और उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरा आरोपी सफदर जैसे-तैसे भाग निकला। एजाज अंसारी पर गांववालों ने कुल्हाड़ी से भी वार किया।

मृतक एजाज अंसारी जारी के तिगरा गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ गुमला के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल जारी थाना पुलिस गांववालों से पूछताछ कर रही है। मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं, वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 294, 506, 147, 323, बलवा का मामला दर्ज किया है। वहीं गुमला जाकर छत्तीसगढ़ के लोगों ने युवक को मारा है या नहीं, इसके बारे में जानकारी होने से उन्होंने इनकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button